स्वागत

Friday, April 29, 2011

दो-दो संथाली फिल्मोत्सव

संथाली फिल्म इतिहास में यह पहला मौका है जब एक साथ दो-दो संथाली फिल्म महोत्सव होने जा रहे हैं। ये महोत्सव भले ही संथाली फिल्म जगत के भीतरी विवाद की उपज हों, लेकिन इससे वर्षो से बीमार संथाली फिल्म उद्यम के साथ एक बार फिर ग्लैमर की चकाचौंध जुड़ गई है। एक तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांस्कृतिक कला मंच के प्रदेश अध्यक्ष रमेश हांसदा ने ऑल इंडिया संथाली फिल्म एसोसिएशन का झंडा बुलंद किया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक व झारखंड पीपुल्स पार्टी के मुखिया सूर्य सिंह बेसरा ने पंडित रघुनाथ मुर्मू एसोसिएशन ऑफ संथाली सिनेमा एंड आर्ट (रास्का) के बैनर तले मोर्चा संभाला है। दोनों गुट पांच मई को दम दिखाएंगे।

होगा आदिवासी 'टैलेंट हंट'
पंडित रघुनाथ मुर्मू अकादमी फॉर संथाली सिनेमा एंड आर्ट (रास्का) पांच मई को होने वाले फिल्म समारोह व रास्का अवार्ड समारोह की तैयारी कर चुका है। इससे साहित्य अकादमी अवार्ड विजेता भोगला सोरेन सरीखे दिग्गज जुड़े हैं तो संथाली फिल्म जगत (बड़े पर्दे) के सर्वप्रथम अभिनेता प्रेम मार्डी जैसी शख्सियत भी संबद्ध है। संथाली सिनेमा अवार्ड देने की शुरुआत 2008 में उस समय शुरू हुई, जब सूर्य सिंह बेसरा ने अपनी वर्षो पुरानी परिकल्पना को पूरा किया। इस बार यह महोत्सव माइकल जॉन प्रेक्षागृह में आयोजित होगा।

रास्का के ज्यूरी मेंबर
भोगला सोरेन, सीआर माझी, मेघराय टुडू, प्रो. लखाई बास्के व प्रो. दिगंबर हांसदा।
रास्का की निदेशक मंडली
सूर्य सिंह बेसरा, डा. शीला बेसरा, रतन कुमार बेसरा व जोबारानी बास्के।
रास्का की राज्य स्तरीय संयोजक मंडली
प्रेमचंद किस्कू (झारखंड), प्रेम मार्डी (पश्चिम बंगाल), शायबा सुशील कुमार हांसदा (उड़ीसा) व अनिल मरांडी (असम)।

किसको क्या जिम्मेदारी
स्मारिका प्रकाशन के लिए सूर्य सिंह बेसरा। रतन कुमार बेसरा को फीचर फिल्म संग्रह। चंदन किस्कू को वीडियो फिल्म संग्रह। फातु मुर्मू को प्रकाशन एवं प्रचार-प्रसार। जोबा बास्के को अतिथि स्वागत। धानु टुडू को आदिवासी टैलेंट हंट। लखाई बास्के को जूरी टीम में समन्वय। कुशल हांसदा को सांस्कृतिक कार्यक्रम। रवींद्रनाथ मुर्मू को कार्यक्रम संयोजन। जयपाल मुर्मू को स्टेज सजावट। विनय टुडू को विडियो व फोटोग्राफी का प्रभार। महात्मा टुडू को जनसंपर्क प्रभारी। डा. पिंकू बास्को को मंच संचालन।

संथाली फिल्म का विकास
ऑल इंडिया संथाली फिल्म एसोसिएशन द्वारा आयोजित द्वितीय संथाली एवं क्षेत्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज शुक्रवार को कर दिया जाएगा। पहले दिन हेमंत सोरेन को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। यह महोत्सव 29 अप्रैल से शुरू होकर लगातार पांच मई तक चलेगा। पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंती के उपलक्ष्य पर पांच मई को गोपाल मैदान में झारखंड सिने अवार्ड समारोह का आयोजन होगा। इस बार कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी रमेश हांसदा ने उठा रखी है। वे अकेले ही इसके सफल आयोजन को दिन-रात एक किए हुए हैं। इस बार आयोजन पर करीब 20 लाख रुपए खर्च करने का अनुमान है।

आइसफा के ज्यूरी मेंबर
सीआर माझी, शिवलाल सागर, रविलाल टुडू, रामचंद्र हेम्ब्रम व दिगंबर हांसदा।
कहां-कहां दिखाई जाएगी फिल्म

तिथि-फिल्म-स्थान
29 अप्रैल : धूल व बिदलई , एक्सएलआरआई
30 अप्रैल जनुम पीड, जनुम दादा, - माइकल जॉन बिष्टुपुर
30 अप्रैल निसार्थी (संथाली), - करनडीह जाहेरथान
01 मई प्यार कर मेहंदी रचाई लेलो रे, करनडीह जाहेरथान
01 मई तोर आशिक मोर, माइकल जॉन बिष्टुपुर
01 मई तेतांग जिवी, (संथाली) करनडीह जाहेरथान
01 मई जुवन मोन, (संथाली) राजनगर
02 मई लावड़िया व कथांतर, माइकल जॉन बिष्टुपुर
02 मई तेतांग जिवी (संथाली), करनडीह जाहेरथान
02 मई आस (संथाली) जादूगोड़ा कॉलोनी
03 मई बिस्किल (संथाली) जादूगोड़ा कॉलोनी
03 मई अंगिर (संथाली) गम्हरिया
03 मई करमा (नागपुरी) माइकल जॉन बिष्टुपुर

सक्रिय सदस्य : रमेश हांसदा, अर्जुन टुडू, पीतांबर हांसदा, दशरथ हांसदा, जॉन दास, रमेश मार्डी, विनोद सोरेन, होंदा टुडू, दिनेश हांसदा, विक्रम सोरेन व बिंदे सोरेन(भादो माझी,दैनिक जागरण,जमशेदपुर,29.4.11)।

No comments:

Post a Comment

न मॉडरेशन की आशंका, न ब्लॉग स्वामी की स्वीकृति का इंतज़ार। लिखिए और तुरंत छपा देखिएः