महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर छोटे पर्दे पर दर्शकों से रू-ब-रू होंगे। लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजन-4 की मेजबानी बिग बी करेंगे। यह शो अमेरिका के लोकप्रिय शो हू वांट्स टू बी ए मिलिनेयर पर आधारित है। लेकिन खास बात यह है कि इस बार यह शो स्टार टीवी पर नहीं दिखेगा। सूत्रों के मुताबिक केबीसी-4 साल के आखिर में सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। 2001 में केबीसी-प्रथम पहली बार स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ था। 2005 में केबीसी-दो की पुरस्कार राशि दोगुनी यानी दो करोड़ रुपये कर दी गई थी। लेकिन 2006 में अमिताभ के बीमार पड़ने के कारण अचानक शो को रोक देना पड़ा था। उन्होंने वादा किया था कि स्वस्थ होने के बाद वे शो में वापस लौटेंगे। बाद में शो के तीसरे सीजन को 2007 में शाहरुख खान ने होस्ट किया था। इस बार शो में अनिल कपूर को लेने की बात चली थी, लेकिन चैनल ने अमिताभ की वापसी पर जोर दिया। इस ब्लॉग पर केवल ऐसी ख़बरें लेने की कोशिश है जिनकी चर्चा कम हुई है। यह बहुभाषी मंच एक कोशिश है भोजपुरी और मैथिली फ़िल्मों से जुड़ी ख़बरों को भी एक साथ पेश करने की। आप यहां क्रॉसवर्ड भी खेल सकते हैं।
Sunday, June 13, 2010
केबीसी-4 में फिर दिखेंगे अमिताभ
महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर छोटे पर्दे पर दर्शकों से रू-ब-रू होंगे। लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजन-4 की मेजबानी बिग बी करेंगे। यह शो अमेरिका के लोकप्रिय शो हू वांट्स टू बी ए मिलिनेयर पर आधारित है। लेकिन खास बात यह है कि इस बार यह शो स्टार टीवी पर नहीं दिखेगा। सूत्रों के मुताबिक केबीसी-4 साल के आखिर में सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। 2001 में केबीसी-प्रथम पहली बार स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ था। 2005 में केबीसी-दो की पुरस्कार राशि दोगुनी यानी दो करोड़ रुपये कर दी गई थी। लेकिन 2006 में अमिताभ के बीमार पड़ने के कारण अचानक शो को रोक देना पड़ा था। उन्होंने वादा किया था कि स्वस्थ होने के बाद वे शो में वापस लौटेंगे। बाद में शो के तीसरे सीजन को 2007 में शाहरुख खान ने होस्ट किया था। इस बार शो में अनिल कपूर को लेने की बात चली थी, लेकिन चैनल ने अमिताभ की वापसी पर जोर दिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment
न मॉडरेशन की आशंका, न ब्लॉग स्वामी की स्वीकृति का इंतज़ार। लिखिए और तुरंत छपा देखिएः