स्वागत
Showing posts with label भोजपुरी फ़िल्म समाचार. Show all posts
Showing posts with label भोजपुरी फ़िल्म समाचार. Show all posts

Saturday, June 18, 2011

अब लीजिये भोजपुरी में 'देवदास' का मज़ा

अब भोजपुरी भाषा में भी जल्द 'देवदास' फिल्म रिलीज़ होने जा रही है। शुक्रवार को इस फिल्म का संगीत भी लांच कर दिया गया। यह फिल्म दो घंटे सत्रह मिनट की है।

12 अगस्त को यह फिल्म एक साथ बिहार, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और पडो़सी देश नेपाल में रिलीज़ होगी। फिल्म के निर्देशक किरणकान्त वर्मा ने बताया कि इस पूरी फिल्म को एक महीने में ही शूट किया गया है। यह फिल्म पूरी तरह से शरतचंद के उपन्यास देवदास पर आधारित है। जैसा उपन्यास में लिखा गया है वैसा ही फिल्म में देखा जा सकेगा।

पटना, गुजरात व मुम्बई में हुई है शूट

फिल्म की शूटिंग पटना, गुजरात और मुंबई के कई लोकेशनों पर की गई है। मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले फिल्म निर्देशक केके वर्मा ने बताया कि अब तक 'देवदास' टाईटल की छह फ़िल्में बन चुकी हैं। ये सभी शरत जी के उपन्यास पर आधारित हैं। जिसमें तीन हिंदी में, दो बंगाली में और एक कन्नड़ में बनी हैं। भोजपुरी में बनी यह फिल्म इस कड़ी में सातवीं होगी। इस फिल्म में पटना की रहने वाली अक्षरा सिंह ने पारो का रोल निभाया है। पटना के कंकड़बाग़ कॉलोनी में रहने वाली अक्षरा की यह दूसरी भोजपुरी फिल्म होगी। बंगाली टर्न्ड भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा इस देवदास में चंद्रमुखी का किरदार निभा रही हैं।

रविकिशन बने हैं 'देवदास', नहीं होगी फिल्म अश्लील

चर्चित अभिनेता रविकिशन इस भोजपुरी फिल्म के देवदास बने हैं। फिल्म में संगीत दिया है पटना स्थित महेन्द्रू इलाके के निवासी बैजू बंसी ने। उमेश सिंह फिल्म के प्रोडूसर हैं। अवधेश अग्रवाल सह-प्रोडूसर। फिल्म के निर्देशक केके वर्मा ने दावा किया है कि यह फिल्म पूरी तरह से परिवार के संग देखने लायक है, जिसमें कहीं भी कोई अश्लीलता नहीं होगी। फिल्म में करीब 10 गानें हैं, जिन्हें उदित नारायण, साधना सरगम, सपना अवस्थी जैसे चर्चित हस्तियों ने आवाज़ दी है।
(दैनिक भास्कर,18.6.11)

Friday, April 22, 2011

राज ठाकरे के करीबी की पत्नी बना रहीं भोजपुरी फिल्म

एक समय मुंबई में भोजपुरी फिल्म दिखाने वाले सिनेमाघरों में तोड़फोड़ करने वाली राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एक नेता अब खुद ही भोजपुरी फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं और पार्टी को इससे कोई आपत्ति नहीं है। मनसे के उपाध्यक्ष (चित्रपट कामाचार सेना) सतीश बाविस्कर की पत्नी नंदा बाविस्कर नी शेलर भोजपुरी फिल्म त्रिदेव का निर्माण कर कर रही हैं। फिल्म को छठ पूजा के मौके पर प्रदर्शित किया जाएगा। सतीश ने भोजपुरी फिल्म निर्माण को महज व्यवसाय एक व्यवसाय बताया है। पार्टी भी एक सुर में इसे केवल व्यवसाय ही मान रही है। भोजपुरी फिल्मों से मुनाफा कमाने पर मनसे का नरम रवैया इसलिए सवाल खड़े करता है, क्योंकि वह भाषा के नाम पर महाराष्ट्र में लगातार उत्पात मचाती रही है। मनसे कार्यकर्ता शहर के कई सिनेमाघरों में भोजपुरी फिल्म प्रदर्शित करने पर हमले कर चुके है। दिलचस्प यह है कि सतीश को यह काम पार्टी की उत्तर भारतीय भगाओ वाली विचारधारा के खिलाफ नहीं लगता। उन्होंने सफाई देते हुए कहा, भोजपुरी फिल्म निर्माण में क्या बुराई है? जब कोई दुबे, चौबे या मिश्रा मराठी फिल्म बना कर कमाई कर सकता है तो मराठी लोग ऐसा क्यों नहीं कर सकते? वे यहां से धन कमा कर अपने राज्य भेज देते हैं जबकि मराठी लोग कमाई को अपने ही राज्य में रख सकते हैं। मैने यह बात पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों को भी बता दी है। उल्लेखनीय है कि फरवरी 2008 में थाणे के प्रताप टाकिज और जुलाई 2008 में लोअर परेल के दीपक टाकीज पर मनसे कार्यकर्ताओं ने भोजपुरी फिल्म प्रदर्शित करने पर जमकर तोड़फोड़ की थी। मनसे उपाध्यक्ष वागेश सरास्वत ने कहा, यह सिर्फ व्यवसाय है(दैनिक जागरण,राष्ट्रीय संस्करण,22.4.11 में मुंबई से संजीव देवासिया की रिपोर्ट)।

Thursday, February 17, 2011

मुश्किल दौर से उबरा भोजपुरी सिनेमा

18 फरवरी 1961 को भोजपुरी सिनेमा की नींव पड़ी थी। इस वर्ष भोजपुरी सिनेमा अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। इन पचास वर्षो में भोजपुरी सिनेमा ने कई उतार-चढ़ाव देखे है। आज स्थिती बदल चुकी है। भोजपुरी सिनेमा अब अपने मुश्किल दौर से गुजर चुका है। यह बातें भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन ने ‘राष्ट्रीय सहारा’ से खास बातचीत में कही। भोजपुरी सिनेमा के पचास वर्ष पूरी होने की खुशी रवि किशन के चेहरे पर साफ दिख रही थी। उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति बाबू राजेन्द्र प्रसाद को मैं शत-शत नमन करना चाहूंगा। बाबू राजेन्द्र प्रसाद ने ही सबसे पहले भोजपुरी भाषा में फिल्म बने, ऐसी मंशा नजीर हुसैन साहब के सामने जाहिर की। रवि किशन ने कहा कि नजीर हुसैन, विनाथ शाहाबादी, रामायण तिवारी, भगवना सिन्हा, लीला मिश्रा, कुंदन कुमार, असिम कुमार, कुमकुम, चित्रगुप्त, मोहन प्रसाद और सुजीत कुमार का भोजपुरी सिनेमा के प्रति यह समर्पण रहा कि आज लाखों लोग भोजपुरी फिल्मों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। रवि किशन ने कहा कि पहले और आज की भोजपुरी फिल्मों में काफी बदलाव आया है। बदलाव में मुख्य रूप से तकनीक और अभिनय पक्ष है। आज बड़ी-बड़ी कम्पनियां इस क्षेत्र में कदम रख चुकी है। भोजपुरी फिल्मों का दायरा काफी बढ़ गया है। फिल्मों का बाजार उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमाओं को लांघ कर पूरे देश में फैल गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विदेश में भी नियमित रूप से भोजपुरी फिल्म जगत का सामना होगा। मैं खुद इस दिशा में प्रयासरत हूं। बालीवुड के बड़े नाम भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके है और यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। उन्होंने कहा कि मेरी फिल्म ‘कब होई गवना हमार’

को राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। जबकि ‘जरा देब दुनिया प्यार में’ का कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया है। यह भोजपुरी फिल्म जगत की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने कहा कि आज भोजपुरी फिल्मों को समाज के हर तबके द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है। भोजपुरी फिल्मों से महिलाओं की बढ़ती दूरी का कारण रवि किशन छोटे पर्दे को मानते है। उन्होंने कहा कि टीवी की वजह से महिलाओं की संख्या में कमी आई है खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश में यह देखने को मिल रहा है। बावजूद इसके कई फिल्में ऐसी है जिसे बड़ी संख्या में महिलाओं ने देखा और सराहा है। डा.चन्द्रप्रकाश द्विवेदी की ‘मोहल्ला अस्सी’ में टन्नी गुरु की भूमिका निभा रहे रवि किशन ने कहा कि भोजपुरी सिनेमा लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनकी बदौलत आज भोजपुरी फिल्म की कायनात कायम है। बॉलीवुड को चुनौती देती भोजपुरी सिनेमा जगत की असली ताकत उसके लाखों -करोड़ों प्रशंसक है(शशि श्रीवास्तव,राष्ट्रीयसहारा,वाराणसी,17.2.11)।

Monday, September 6, 2010

‘भोजपुरिया डॉन’ अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में

इस बार अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहली बार कोई भोजपुरी फिल्म दिखाई जाएगी। 22 नवंबर से दो दिसंबर 2010 तक होने वाले भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (इफ्फी ) में भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी की फिल्म ‘भोजपुरिया डॉन’ दिखाई जाएगी। इस फिल्म को भोजपुरी में अंग्रेजी सब-टाइटल्स के साथ दिखाया जाएगा। मनोज तिवारी ने कहा कि पहले अंतरराष्ट्रीय तो क्या, राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भी हमें शामिल होने का मौका नहीं मिलता था। भोजपुरी भाषा के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं होने के कारण हम राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से भी वंचित रहे हैं लेकिन अब समय बदलने लगा है। यह भोजपुरी फिल्म जगत के लिए बड़े सम्मान की बात है। इससे साबित होता है कि हमारे यहाँ रचनात्मक और सकारात्मक फिल्में भी बनती हैं।

बढ़ता कारोबार
■ करीब 20 करोड़ लोग देखते हैं भोजपुरी सिनेमा
■ 1962 में हुई थी भोजपुरी फिल्म की शुरुआत। पहली भोजपुरी फिल्म थी ‘गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो’
■ मारीशस,सिंगापुर सहित क ई देशोंमें फल-फूल रहा है भोजपुरी सिनेमा

"यह भोजपुरी सिनेमा का अच्छा दौर है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भोजपुरी फिल्म को शामिल किए जाने से साबित होता है कि हमारे यहाँ भी रचनात्मक और सकारात्मक फिल्में बनती हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच मिलना शुरू हो गया है। मनोज तिवारी (अभिनेता भोजपुरी सिनेमा का यह अच्छा दौर है"-मनोज तिवारी।

Monday, August 30, 2010

भोजपुरी सिनेमा की जम रही हैं जड़ें

हिंदी फिल्मोद्योग जहां अपनी प्रदर्शित फिल्मों से लाभ कमाने के लिए संघर्ष कर रहा है वहीं चार साल पहले की 50 फिल्मों के मुकाबले भोजपुरी फिल्मोद्योग अब प्रतिवर्ष 100 फिल्में दे रहा है और पैसा भी बना रहा है।

फिल्मोद्योग के लोगों का कहना है कि यदि सरकार अपनी मदद बढ़ाए तो ये फिल्में और बेहतर व्यवसाय कर सकती हैं।

'बिहार झारखण्ड मोशन पिक्चर एसोसिएशन' के प्रवक्ता रंजन सिन्हा ने बताया कि हम अब प्रतिवर्ष 100 फिल्में प्रदर्शित कर रहे हैं।

भोजपुरी फिल्मों पर हर साल औसतन 100 करोड़ रुपये खर्च होते हैं और इनसे 125 करोड़ रुपये तक का व्यवसाय होता है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई फिल्म सफल नहीं होती है तो भी निर्माता को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं होता। उसका घाटा 10 से 15 लाख से ज्यादा नहीं होता है।

उन्होंने बताया कि 2003 में आई फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' से भोजपुरी फिल्मोद्योग में एक नया मोड़ आया। इसमें मनोज तिवारी ने अभिनय किया है। कभी-कभी उनकी तुलना रजनीकांत से की जाती है।

यह फिल्म 35 से 40 लाख रुपये की लागत से बनी थी और देशभर में इसने अच्छा व्यवसाय किया।

सिन्हा ने बताया, "फिल्म ने बिहार में 1.90 करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश में 1.25 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया। देशभर से इसने कुल 4.5 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया।"

बिहार और उत्तर प्रदेश में भोजपुरी फिल्मों के दर्शक ज्यादा हैं। मुंबई में इन दोनों राज्यों से आकर बस गए लोगों की संख्या ज्यादा है इसलिए यहां भी दर्शकों की खासी संख्या है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल, पंजाब और गुजरात में रहने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग ये फिल्में खूब देखते हैं।

सिन्हा ने बताया, "बिहार और झारखण्ड में 372 सिनेमा हॉल हैं और इनमें से 180 में भोजपुरी फिल्में प्रदर्शित होती हैं।" मुंबई में 32 सिनेमा हॉलों में भोजपुरी फिल्में दिखाई जाती हैं।

भोजपुरी फिल्मों के शीर्ष पांच अभिनेताओं में मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, रवि किशन और विनय आनंद शामिल हैं। प्रमुख अभिनेत्रियों में रेणुका घोष, मोनालीसा, अनारा गुप्ता, पाखी हेगड़े और रानी चटर्जी शामिल हैं(समय लाईव,28.8.2010)।

Friday, July 23, 2010

जरा देब दुनिया तोहरे प्यार में

अमेरिकन फिल्म तकनीक से बनी तथा कान फिल्मस फेस्टिबल में दिखाई गई भोजपुरी की पहली फिल्म जरा देब दुनिया तोहरा प्यार में का डंका आज हर तरफ बज रह है। पन फिल्म प्रा. लि. के बैनरतले बनी तथा पवन शर्मा द्वारा निर्मित यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। तभी तो सिर्फ पटना में चार दिनों तक शो हाउसफूल रही। सप्ताह भर का कलेक्शन लगभग तीन लाख रुपए है। जो एक नया रिकार्ड है। इसके अलावा बिहार के अन्य जगहों पर भी कलेक्शन कुछ इसी प्रकार है। फिल्म की कहानी में रवि शंकर गांव का भोला भाला लड़का है जो स्टार बनने का सपना देखता है। और इसी चक्कर में कुछ ना कुछ गलतियां करते रहता है। जिससे उसका भाई कृपाशंकर हमेशा परेशान रहता है। लेकिन भाभी हमेशा उसे बचाते रहती है। रवि की एक शादी में एक संगीत के विद्वान और उनकी बेटी रजनी से मुलाकात होती है। और पहली ही नजर में रवि रजनी का दीवाना हो जाता है, वह किसी तरह चक्कर चलाकर संगीत सिखने के बहाने उनके घर पहुंच जाता है। और कुछ दिन में परिवार के सभी लोगों का दिल जीत लेता है। जब रवि को वहां से चले जाने को कहती है। रवि जाने लगता है तभी रजनी की बहन छुटकी बताती है कि रजनी की सगाई मितवा से बचपन में हो गई है। जो दबंग विधायक खैनी ठाकुर का बेटा है। रवि सबकुछ सुनने के बाद भी वहां से जाने लगता है कि पीछे से रजनी के पिता आते हैं और रवि से गुरु-दक्षिण में रजनी की जिंदगी मांगते हैं और रवि किशन वादा करता है कि वो रजनी की जिंदगी पे आंच नहीं आने देगा। इस बात की खबर मितवा को लगती है तो वो पागलों की तरह दोनों को ढूंढ़ता है। रवि रजनी को अपने घर ले आता है। जब उसके भाइयों को पता चलता है कि वह लड़की को वापस उसके घर छोड़ आने को कहता है। इधर मितवा को पता चलता है कि रवि ने रजनी को अपने घर में छुपा कर रखा है तो वो अपनी पूरी गैंग के साथ घर पर हमला बोलता है। आगे क्या होता है यह जानने के लिए फिल्म देखनी होगी(दैनिक जागरण,पटना,23.7.2010)।

Thursday, June 3, 2010

नीतू चंद्रा का देसवा

बिहारी प्राइड के रूप में बॉलीवुड में एक खास मुकाम बना चुकीं अभिनेत्री नीतू चंद्रा अपनी प्रदेश की माटी नहीं भूलीं । अब भी बिहार के लिए उनका दिल ध़ड़कता है । यही कारण है कि हाल ही में नीतू ने पटना में भोजपुरी फिल्म "देसवा" का मुहूर्त किया। अभी इस फिल्म की शूटिंग बक्सर और उसके आसपास के इलाकों में चल रही है।

भोजपुरी फिल्मों में कुछ नया करने के जोश के साथ नीतू चंद्रा ने देसवा की कहानी लिखी है। वही इसका निर्देशन भी कर रही हैं। नितिन मानते हैं कि भोजपुरी फिल्में अपनी सांस्कृतिक और सामाजिक अस्मिता को कायदे से पर्दे पर नहीं ला पा रही हैं । ज्यादातर भोजपुरी फिल्में एक जैसे विषय और नाच-गाने तक सिमटी रहती हैं जबकि पूरा भोजपुरी भाषी प्रदेश बदल रहा है।

नई समस्याएं पैदा हो रही हैं तो युवकों के मन में नए इरादे पनप रहे हैं। बिहार के तीन प्रतिनिधि युवकों को लेकर उन्होंने देसवा की कहानी बुनी है । नीतू ने बताया कि वे खुद भी इस फिल्म में दिखेंगी लेकिन अपने उन्होंने अपने रोल के बारे में कुछ भी नहीं बताया(नई दुनिया,दिल्ली,1 जून,2010)।

Wednesday, May 26, 2010

गुलाम,सेजिया भईल अंजोर अउर नन्दो तोरो नन्दो

आमिर खान वाली फिलिम गुलाम भोजपुरियो में बनी। एह फिलिम में देश के दुश्मन बनल नक्सली अउर माओवादी लोगन समेत जमींदारी व्यवस्था के देखावल जाइ। एह के बना रहल हवन शंभु पांडे। हाले मे एह के मुहुरत भईल ह। फिलिम में, विनय आनंद अउर शंभु पांडे के सांवरिया आई लव यू वाली टीम के मुख्य भूमिका होई। रानी चटर्जी,मोनालिसा,कल्पना शाह,संजय पांडे,अवधेश मिश्रा,नीरज भारद्वाज अउर अली खान के अदाकारी वाली एह फिलिम मे संगीत होखी अमन श्लोक के। पटकथा लिख रहल बाड़ें अरविंद।
ओने बनारसी फिल्म्स एंड न्यूज ज्वाइंट वेंचर बना रहल बा सेजिया भईल अंजोर। हाली मे एकर मुहुरत भईल। निर्माता ब्रज किशोर अउर निर्देशक आशदेव सिंह के एह फिलिम के शुटिंग नेपाल आ बिहार में करे के योजना बा। फिलिम में संगीत बा श्याम पात्रा के जवन के धुन पर रउआ के मोहम्मद अजीज,उदित नारायण,साधना
सरगम,सोहन,जावेद अली,पामेला जैन अउर तरुणम के गावल गीत सुने के मिली। पटकथा रही सत्येंद्र स्वामी के।
एगो अउरी फिलिम नन्दो तोरो नन्दो के भी मुहुर्त हाले मे पटना में भईल ह। यथार्थ एंटरटेनमेंट के ई संगीतमय पारिवारिक फिलिम होई जवन के निर्माण आ निर्देशन अवनीश कुमार कर रहल बाड़ें। मुख्य रोल ह पूजा शाह,रूपा सिंह,कल्पना,जूली,कुणाल राज आ सुनील सिंह चौहान के। फिलिम के शूटिंग 30 मई से शुरू होई आ पूरा शूटिंग बिहारे मे करे के योजना बा। फिल्म मे आठ गीतन के योजना बनावल गईल ह जवन के गुंजन सिंह,अवनीश कुमार अउर इंदू सोनाली गवले बाड़ें।
(चित्र विवरणः पहिलका चित्र-सेजिया भईल अंजोर अउर दुसरका गुलाम के मुहूरत से)

Tuesday, May 4, 2010

भोजपुरी सड़क

महेश भट्ट के निर्देशन में संजय दत्त के एगो चर्चित फिलिम रहे-सड़क।1991 के ओह फिलिम के सुपरहिट गाना रउआ के ध्यान होई। जमाने के देखे हैं रंग हजार नहीं कुछ सिवा प्यार के,जब-जब प्यार पे पहरा हुआ है प्यार और भी गहरा हुआ है अउर हम तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते तुम नहीं आते तो हम मर जाते इहे फिलिम के गीत रहे। भजन गायक अनूप जलोटा अब ओही सड़क के भोजपुरी वर्जन तैयार करिहन। रविकिशन अउर रानी चटर्जी के एह मे लीड रोल होई। पंकज केसरी अउर अवधेश मिश्रा के भी मजगर रोल होई। राधाकृष्णा प्रोडक्शन हाउस बैनर के एह फिलिम के निर्माता बाड़ें राजू सिंह अउर निर्देशक रामेश्वर मिश्रा। फिलिम के मुहूर्त प्रवेश सिप्पी अउर दीपा नारायण झा सहित भोजपुरी सनिमा के तमाम दिग्गज लोगन के मौजूदगी में मुंबई में भईल। फिलिम में गीत होई विनय बिहारी,श्याम देहाती अउर प्यारेलाल यादव के। संगीत दिहें राजेश-रजनीश के जोड़ी। एक्शन निर्देशक के जिम्मेदारी बा प्रेम शर्मा के।
पुरनका सड़क के एगो खास बात इ रहे कि एह में एगो हिजड़ा(महारानी) के रोल सदाशिव अमरापुरकर कइले रहलन। ई देखे के बात होई कि एह रोल खातिर कवन कलाकार के चुनल जाला।

Saturday, May 1, 2010

भोजपुरी फिल्म डाइरेक्ट्री

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास पांच दशक से जादा पुरान बा। हिंदी फिलिम मे भोजपुरी कलाकारन के प्रवेश अउर भोजपुरी सनिमा में बॉलीवुड के दिलचस्पी बढलो पर,भोजपुरी सनिमा से जुड़ल लोगन खातिर समेकित सूचना के अभाव रहे। एह कमी के पूर्ति करे के प्रयास कईल गईल बा भोजपुरी सिटी से। भोजपुरी सिटी एगो डाइरेक्टरी बा जवन में भोजपुरी सनिमा से जुड़ल लोगन के संपर्क सूत्र दीहल गईल बा ताकि कलाकारन के चुनाव आदि मे कवनो दिक्कत ना होखे। एह डायरेक्टरी में हीरो-हीरोईन,निर्माता,निर्देशक,संगीतकार,गायक,लेखक,कैमरामैन,कोरियोग्राफर,कला निर्देशक आदि से जुड़ल पुख्ता सूचना मुहैया करावल गईल ह। मानल जा रहल बा कि एह डायरेक्टरी के बन गइला से,तकनीकी दृष्टि से फिलिम के लांच करे खातिर अउर स्क्रिप्ट,म्यूजिक,डांस,आर्ट,मेकअप,एक्टिंग आदि विधा के रूपरेखा तैयार करे में बहुत सुविधा होई। खासकर नया फिल्मकार लोगन एह डायरेक्टरी के सहयोग से आपन बजट तय कर सकिहन। ई प्रयास भईल बा दू साल से प्रकाशित हो रहल भोजपुरी सनिमा के पत्रिका भोजपुरी सिटी की ओर से।

Friday, April 23, 2010

"आज के करण-अर्जुन" रिलीज

सीनियर अउर जूनियर निरहुआ अभिनीत मल्टीस्टारर फिल्म आज के करण अर्जुन आज बिहार-झारखंड के 50 सिनेमाघर में फिल्म रिलीज रिलीज हो गईल। कल एह फिलिम के पटना मे मोना टाकीज में प्रीमियर भईल जे भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में,कवनो फिलिम के पहिला प्रीमियर रहे। एह प्रीमियर में फिलिम के हीरो-हीरोईन अउर निर्माता-निर्देशक भी उपस्थित रहलें। कैपिटल फिल्म्स अउर यशी फिल्म्स के एह फिलिम मे दू गो भाईयन का उपर भइल अत्याचार आ क्रूरता के बदला लेबे के कहानी बा। हैरी फर्नाण्डिज निर्देशित एह फिलिम में रउरा के दिनेश-पाखी आ प्रवेश-कृशा के रोमांटिक जोड़ी देखे के मिली। ई पहिला मौका ह जब दुनू निरहुआ एक साथ कवनो फिलिम में आइल बाड़ें।

एह में कहानी ह शकुंतला देवी आ रामजी के परिवार के। किसान रामजी सिंह आ उनका सात साल के बेटा के, गाँव के जमींदार आ ओकर मुनीम मिल के हत्या करत बाड़े मगर मौत के ट्रेन एक्सीडेंट के रूप दे दीहल जाला। रामजी के दूसरका बेटा अर्जुन शहर में पढ़ाई करत बा आ ओहिजे ओकर मुलाकात विजय से होला। विजय सुनीता से अउर अर्जुन चंदा से प्यार करत बा। विजय से करण के संबंध का ह, अर्जुन के भाई करण आ पिता के मौत कइसे भईल अउर अर्जुन आ विजय खून के रिश्ता में कइसे बंध जात बाड़ें,कहानी एही के इर्द-गिर्द घूमेली।
पिता के भूमिका में किरण कुमार आ महतारी का भूमिका में नीलिमा सिंह के देखब। टीनू वर्मा क्रूर जमींदार बनल बाड़े जवन के बारे मे एह ब्लॉग पर रउआ के पहिले समाचार दीहल गईल रहे। एक्शन,रोमांस और बदला के भावना पर आधारित एह फिलिम में गुफी पेंटल अउर सूर्या के भी बाड़ें।

Thursday, April 22, 2010

"मृत्युंजय" में सिंक साउंड के मज़ा

एन.एन.सिप्पी प्रोडक्शन के अगिला फिलिम मृत्युंजय मे रउआ के सिंक साउंड के मजा मिली। सिंक साउंड के माने बा शूटिंग के दौरान बोलल गईल डायलाग के हू-ब-हू प्रस्तुति। इहां जानत होखब कि फिलिम में शूटिंग के दौरान बोलल गईल डायलॉग फिल्म में नइखे रखल जाला काहे कि अइसन डायलॉग मेंबहुते तरह के कमी रह जाला। एह से,शूटिंग खतम हो गइला के बाद,डायलॉग के डब कइल जाला जे से ओह के,मिक्सिंग वगैरह कर के, तकनीकी रूप से अउर निमन बनावल जा सके। मगर रउआ मृत्युंजय में डायलॉग उहे रूप में सुन सकब जवन रूप में ई शूटिंग के क्रम में रिकार्ड कईल गईल रहे। एह फिलिम में डिजिटल साउंड तकनीक के भी इस्तेमाल कईल गईल ह। दिनेश लाल यादव निरहुआ,रिंकू घोष,बृजेश त्रिपाठी,मनोज टाइगर,संजय पांडे अउर गोपाल राय अभिनीत एह फिलिम के निर्माता बाड़ें प्रवेश सिप्पी अउर निर्देशन बा जगदीश शर्मा के। फिलिम में गीत बा प्यारेलाल यादव के अउर संगीत ह धनंजय मिश्रा के। मानल जा रहल बा कि सिंक साउंड कैमरा अउर डॉल्बी डिजिटल साउंड से भोजपुरी सिनेमा के विकास के नइका दिसा मिली।

Thursday, April 15, 2010

आज के करण-अर्जुन में टीनू वर्मा

स्टंटमैन,निर्माता,निर्देशक,लेखक अउर अभिनेता टीनू वर्मा के रउआ 23 अप्रैल से रिलीज हो रहल आज के करण-अर्जुन में देख सकब। ई टीनू वर्मा उहे बाड़ें जवन के इहां लोगन मेला अउर मां तुझे सलाम में खलनायक के रूप में देखले रहीं। गदर,कहो न प्यार है अउर वीर के खतरनाक एक्शन सीन उनुकरे निर्देशित कइल रहे। उहे टीनू वर्मा के रउआ आज के करण-अर्जुन में खलनायक के रोल में देखब। अभय सिन्हा अउर टी.पी.अग्रवाल निर्मित एह फिलिम में टीनू गांव के ठाकुर बनल बाड़ें अउर आपन बहिन के परिवार के तबाह कर ताड़ें। बड़ा होके भगिना सब कइसे मामा से बदला लेवेला,इहे एह फिलिम के मुख्य कथानक ह। एह ब्लॉग पर हम रउआ के सूचित कइले रहलीं कि एह फिलिम में सीनियर अउर जूनियर निरहुआ पहिली बेर एक साथ नज़र अइहें। कैपिटल फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड अउर यशी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनल एह फिलिम में पाखी हेगड़े,कृशा खंडेलवाल,अनूप अरोड़ा,नीलिमा सिंह,सुदेश कौल अउर किरण कुमार के मुख्य भूमिका बा।

एकर बाद, रउआ टीनू वर्मा के गंगा जमुना सरस्वती अउर कुरूक्षेत्र में भी देखब।

Saturday, April 10, 2010

भगजोगनी रिलीज भईल





















एह हफ़्ता भगजोगनी रिलीज भईल बा। एह फिलिम के नदिया के पार जइसन साफ-सुथरा फिलिम मानल जा रहल बा। एह फिलिम में ठाकुर सूरजभान सिंह के कहानी बा जेमा हवेली मे लइकी पैदा होतही मार दीहल जाली। जब ठाकुर अइसने एक बेरिया अउरो करे पर उतारू भइलन तब लइकी के माई-बाप उनुकरा के हाथ पाँव जोड़ लिहलस। लइकी के जान ई शर्त पर बकस देल गइल कि ओकर पालन-पोसन अइसन नौकरानी करी जे ठाकुर के परिवार से जुड़ल ना होखे। उहे लइकी बड़ा होके आपन हक कइसे लेबेली,फिलिम मे इहे देखाइल गइल ह। फिलिम में पवन सिंह,मोहित घई,रानी चटर्जी,दिव्या पुष्कर,कपिल सदाना,राजा मुराद,पूनम श्रीवास्तव,विनीता शर्मा,बी.बी. कपूर अउर संजीव गुप्ता मुख्य भूमिका में बाड़ें। निर्देशन ह आर.के.श्रीवास्तव के। संगीत दिहले बाड़न विजय विनायक अउर घुंघरू।

Thursday, April 1, 2010

गठबंधन प्यार के

छोटू रंगीला अउर परिणीता अभिनीत गठबंधन प्यार के धूम मचा रहल बा। एह मे पवन सिंह अउर रिंकी घोष के काम के खूब बड़ाई कईल जाता। देखीं,एह के प्रोमोशन खातिर 29 मार्च के एलफिंस्टन,पटना मे आयोजित कार्यक्रम के रिपोर्ट हिंदुस्तान से-



Wednesday, March 31, 2010

देवरा बड़ा सतावेला के बंपर ओपनिंग

रंगबाज दरोगा के जोड़ी फिरू  धमाल मचा रहल बा। तीन भाइयन के कहानी पर बनल एह फिलिम के गीत पहिलेही लोकप्रिय हो गईल रहे। बड़हन पैमाना पर बनल एह फिलिम में रानी चटर्जी,  मोनालिसा, प्रदीप पान्डे, नेहा महमूद, बृजेश त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा, संजय  पाण्डे, विजय खरे, अनूप अरोड़ा, पुष्पा बर्मा, के के गोस्वामी, आनन्द मोहन, अउर  दिव्या द्विवेदी भी बाड़ें।






































(हिंदुस्तान,पटना,27.3.2010)

शुभम तिवारी के तीन फिलिम एक साथ फ्लोर पर

शुभम तिवारी अइसन पहिल भोजपुरी अभिनेता बन गईल बाड़न जवन के तीनगो फिलिम एक साथे फ्लोर पर जाए के घोषणा कइल गइल ह। हिंदुस्तान,पटना,27 मार्च के रिपोर्ट एहके पुष्टि करsताः

सुन सजना सुन

दहकेला जिया हमार अउर टूअर के निर्माता  के अगिला फिलिम के नाम ह  सुन सजना सुन ,हालांकि उनुकर अंखियां बसल तोहरी सुरतिया के शूटिंग अबहियों जारी बा। देखीं,हिंदुस्तान,पटना,27.3.2010 मे छपल रिपोर्टः

निरहुआ अउर प्रवेश बाडें आज के करण-अर्जुन

सीनियर अउर जूनियर निरहुआ के जोड़ी पहिली बेर,आज के करण अर्जुन मे रउआ के देखे के मिली। अउर ब्यौरा हिंदुस्तान,पटना के 27 मार्च के संस्करण से-

Tuesday, March 30, 2010

रीना के भइया के ससुरारी में विजयलाल यादव

मुन्ना बजरंगी के चर्चित निर्मात्री रीना के भइया के ससुरारी में रानी चटर्जी,पूनम सागर अउर सानिया मिश्रा के देखब। कहल जा रहल ह कि एह फिलिम से नदिया के पार वाला ट्रेंड के वापसी होई-



















(हिंदुस्तान,पटना,27.3.2010)