स्वागत

Saturday, June 5, 2010

आइफा पुरस्कारों की घोषणा अब से थोड़ी देर में

११वें आइफा पुरस्कारों की घोषणा आज रात हो रही है। इस बार कांटे की टक्कर हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए आमिर खान, सलमान खान और अमिताभ बच्चन में कांटे की टक्कर हैं तो नायिकाओं में करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और विद्या बालन के बीच मुकाबला है। सलमान खान ने अब तक श्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार हासिल नहीं किया है। इस बार फिर एक बार वह होड़ में हैं, लेकिन अमिताभ और आमिर के नाम की चर्चा जोरों पर है। नायकों में सैफ अली खान (लव आज कल), शाहीद कपूर (कमीने) और रणबीर कपूर (वेक अप सिद) का भी नामांकन हुआ है। दूसरी ओर नायिकाओं में भी इस बार तगड़ी टक्कर है। करीना कपूर (३ इडियट्स), प्रियंका चोपड़ा (कमीने), दीपिका पादुकोण (लव आजकल), विद्या बालन (पा) और माही गिल (देव डी) का नॉमिनेशन हुआ है। श्रेष्ठ फिल्म के लिए ३ इडियट्स, वांटेड, देव डी, कमीने और पा में टक्कर होने वाली हैं। श्रेष्ठ निर्देशन की ट्रॉफी हासिल करने के लिए राजकुमार हिरानी (३ इडियट्स), अनुराग कश्यप (देव डी), अयान मुखर्जी (वेक अप सिद) विशाल भारद्वाज (कमीने), इम्तियाज अली (लव आज कल) और आर बल्की (पा) में होड़ हैं। श्रेष्ठ नायिका के लिए सहायक अभिनेता के लिए शर्मन जोशी (३ इडियट्स), इरफान (न्यूयार्क), आर माधवन (३ इडियट), अभिमन्यु सिंह (गुलाल), अभिषेक बच्चन (पा) और ऋषि कपूर (लव आजकल) में होड़ हैं। सहायक अभिनेत्री के लिए कल्की कोहलीन (देव डी), अरुंधती नाग (पा), दिव्या दत्त (दिल्ली ६), सुप्रिया पाठक (वेक अप सीद) और किरण खेर (कुरबान) में टक्कर होने वाली हैं। संगीत के लिए शांतनु मोइत्रा (३ इडियट), एआर रहमान (दिल्ली ६), प्रीतम (लव आज कल), अमित त्रिवेदी (देव डी) और विशाल भारद्वाज (कमीने) का नामांकन हुआ है। कामेडिययन के लिए ओमी वैद्य (३ इडियट्स), अजय देवगन (ऑल द बेस्ट), जॉनी लीवर (दे दना दन), गोविंदा (लाइफ पार्टनर), संजय दत्त (ऑल द बेस्ट) का नामांकन हुआ है।

1 comment:

न मॉडरेशन की आशंका, न ब्लॉग स्वामी की स्वीकृति का इंतज़ार। लिखिए और तुरंत छपा देखिएः