स्वागत

Wednesday, May 5, 2010

कसाब को फांसी दे चुका है अशोक चक्र

वास्तविक जिंदगी में भले ही मुंबई हमले के जिम्मेदार पाकिस्तानी आतंकी कसाब को अबतक सजा नहीं सुनाई गई है मगर फिल्मी जिंदगी में तो उसे फांसी पर चढ़ाया जा चुका है। मुंबई हमले पर बनी इस फिल्म का नाम है अशोक चक्र। फिल्म २८ मई को रिलीज हो रही है। लश्कर-ए-तैयबा के २२ वर्षीय आतंकी अजमल कसाब की तरह दिखने वाले नवोदित अभिनेता राजन वर्मा ने फिल्म में कसाब की भूमिका निभाई है।

फिल्म की पहली तस्वीरें जिसमें राजन को अपना अपराध कबूल करते दिखाया गया है ९ मई को सार्वजनिक की जाएंगी। फिल्म को कसाब को मौत की सजा सुनाई गई है और फांसी दे दी गई है। निर्माता हरिओम वर्मा के अनुसार, "कसाब मामले की सुनवाई पूरी होने से महीनों पहले हम लोगों ने तय किया कि फिल्म में कसाब को फांसी दी जाएगी क्योंकि उसके साथ सिर्फ यही सही इंसाफ होगा। फिल्म में दिखाया गया है कि कसाब मौत से पहले अपना अपराध कबूल करता है।"

गौरतलब है कसाब को सोमवार को फास्ट ट्रेक अदालत ने भारत के खिलाफ जंग छेड़ने और बड़े पैमाने पर हत्याएं करने का दोषी ठहराया है और उसे ६ मई को सजा सुनाई जानी है। उसे फांसी की सज़ा दिए जाने की संभावना है।

इस फिल्म का नाम पहले टोटल टेन रखा गया था मगर बाद में इसे बदल दिया गया। फिल्म का निर्देशन एसपी मुनिश्वर ने किया है। फिल्म ने विजय सालस्कर की भूमिका जाने-माने अभिनेता सुदेश बेरी ने निभाई है और हेमंत करकरे की होमी वाडिया ने। अशोक काम्टे की भूमिका अशोक कुलकर्णी ने निभाई है और आशीष विद्यार्थी तुकाराम ओंबले की भूमिका में हैं। करीब ढाई करोड़ रुपए की लागत से बनी यह फिल्म मुंबई हमले के बाद मीडिया रिपोर्टों, पुलिस के बयान और चश्मदीदों की गवाहियों पर आधारित है।

2 comments:

  1. बहुत ही रोचक और पहले जानकारी दी आपने!!!कसाब का अंत तो हर जगह यही होगा..

    ReplyDelete
  2. ऐसी मानसिकता का भी अंत होना चाहिए
    उसका अंत तय हैं

    ReplyDelete

न मॉडरेशन की आशंका, न ब्लॉग स्वामी की स्वीकृति का इंतज़ार। लिखिए और तुरंत छपा देखिएः