स्वागत

Monday, September 6, 2010

‘भोजपुरिया डॉन’ अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में

इस बार अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहली बार कोई भोजपुरी फिल्म दिखाई जाएगी। 22 नवंबर से दो दिसंबर 2010 तक होने वाले भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (इफ्फी ) में भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी की फिल्म ‘भोजपुरिया डॉन’ दिखाई जाएगी। इस फिल्म को भोजपुरी में अंग्रेजी सब-टाइटल्स के साथ दिखाया जाएगा। मनोज तिवारी ने कहा कि पहले अंतरराष्ट्रीय तो क्या, राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भी हमें शामिल होने का मौका नहीं मिलता था। भोजपुरी भाषा के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं होने के कारण हम राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से भी वंचित रहे हैं लेकिन अब समय बदलने लगा है। यह भोजपुरी फिल्म जगत के लिए बड़े सम्मान की बात है। इससे साबित होता है कि हमारे यहाँ रचनात्मक और सकारात्मक फिल्में भी बनती हैं।

बढ़ता कारोबार
■ करीब 20 करोड़ लोग देखते हैं भोजपुरी सिनेमा
■ 1962 में हुई थी भोजपुरी फिल्म की शुरुआत। पहली भोजपुरी फिल्म थी ‘गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो’
■ मारीशस,सिंगापुर सहित क ई देशोंमें फल-फूल रहा है भोजपुरी सिनेमा

"यह भोजपुरी सिनेमा का अच्छा दौर है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भोजपुरी फिल्म को शामिल किए जाने से साबित होता है कि हमारे यहाँ भी रचनात्मक और सकारात्मक फिल्में बनती हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच मिलना शुरू हो गया है। मनोज तिवारी (अभिनेता भोजपुरी सिनेमा का यह अच्छा दौर है"-मनोज तिवारी।

No comments:

Post a Comment

न मॉडरेशन की आशंका, न ब्लॉग स्वामी की स्वीकृति का इंतज़ार। लिखिए और तुरंत छपा देखिएः