स्वागत

Monday, August 2, 2010

विवेक ओबेरॉय को मिल गई साथिया

अभिनेता विवेक ओबेरॉय को उनकी जीवनसाथी मिल गई है। विवेक बेंगलूर की 28 वर्षीया प्रियंका अल्वा के साथ सितंबर में सगाई करेंगे और अक्टूबर में विवाह। प्रियंका जानी-मानी नृत्यांगना नंदिनी अल्वा और जनता दल (यू) के स्वर्गीय नेता जीवराज अल्वा की बेटी हैं। विवेक के लिए सुयोग्य कन्या की खोज उनके माता-पिता ने की है। ऐश्र्वर्या राय के प्रेमी के रूप में विख्यात 34 वर्षीय विवेक अपने अभिभावकों की मर्जी से घर बसाएंगे। यह हाई प्रोफाइल शादी अक्टूबर में होगी, लेकिन शादी से जुड़ी बातों को गुप्त रखा गया है। इस जोड़ी को मिलाने में मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना और कोरियोग्राफर पद्मिनी रवि का बड़ी भूमिका है। पद्मिनी, नंदिनी अल्वा की अच्छी सहेली हैं। नंदिनी और पद्मिनी बेंगलूर की आर्टिस्ट फाउंडेशन फॉर आर्ट्स की प्रमुख ट्रस्टियों में से हैं। प्रियंका गैर फिल्मी, सुयोग्य और सुशील लड़की है। उन्होंने लंदन में अपनी पढ़ाई की है। विवेक पहले की कह चुके हैं उन्हें अपने माता-पिता की पसंद की लड़की से शादी करने में कोई एतराज नहीं है(दैनिक जागरण,दिल्ली,2.8.2010)।

No comments:

Post a Comment

न मॉडरेशन की आशंका, न ब्लॉग स्वामी की स्वीकृति का इंतज़ार। लिखिए और तुरंत छपा देखिएः