स्वागत

Sunday, August 8, 2010

स्क्रिप्ट राइटर, डायरेक्टर बनेंगे चेतन

फाइव प्वाइंट सम वन से युवा दिलों के चहेते लेखक बनने वाले चेतन युवाओं के लिए अब अपनी नई क्रिएशन फिल्म के जरिए लाने जा रहे हैं। रियल यूथ लाइफ और अपनी पर्सनल लाइफ को शेयर करने के बाद चेतन एक रोमांटिक फिल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग में हाथ आजमाने जा रहे हैं। साथ ही चेतन खुद ही उसका निर्देशन भी करेंगे।

लेखक से निर्देशन के क्षेत्र में आने पर उसी कामयाबी के आसमान को छूने के सवाल पर चेतन आमिर खान पर कमेंट कसने से भी पीछे नहीं रहे। आमिर खान पर थ्री इडियट्स के लिए अपनी बुक से चुराए कुछ कटेंट का आरोप लगाने वाले चेतन ने आमिर खान पर कमेंट कसते हुए कहा कि जब 43 साल का कालेज स्टूडेंट युवाओं के दिलों पर राज कर सकता है तो कोई भी किसी भी फिल्ड में कामयाब हो सकता है। हालांकि इस विषय पर चेतन ने आगे कुछ कहने से मना कर दिया।

महज चार पुस्तकें लिखकर गुमनामी के अंधेरे से देश के यूथ के सर्वश्रेष्ठ लेखक का ताज पहनने वाले चेतन शनिवार को एलगोल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टैक्नालॉजी के एक सेमिनार में भाग लेनेपहुंचे चेतन ने अपनी फ्यूचर प्लानिंग पर बात की। उनकी अगली आने वाली पुस्तक के बारे में चेतन ने बताया कि फिलहाल अब कोई नई पुस्तक लिखने का उनका कोई प्लान नहीं है।

अब तो सिर्फ एक रोमांटिक फिल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग पर ध्यान है। साथ ही चेतन खुद ही इसका निर्देशन करने का मन भी बना रहे हैं। चेतन ने खुद मान कि कि अब पर्सनल लाइफ पर लिखने के लिए ज्यादा कुछ बचा नहीं है, इसलिए अब सिर्फ क्रिएशन पर ध्यान दे रहा हूं। यह क्रिएशन फिल्म के रूप में लोगों के सामने आएगी। हालांकि अभी तो स्क्रिप्ट के बारे में ही विचार चल रहा है। चेतन यह भी स्पष्ट किया कि उनकी यह क्रिएशन भी युवाओं से ही जुड़ी होगी, लेकिन अभी तक आई फिल्मों से जरा हटकर होगी।

युवाओं के दिलों पर राज करने वाले चेतन से जब सामाजिक समस्याओं के प्रति युवाओं को प्रेरित करने के उनके काम के बारे में पूछा तो चेतन ने कहा कि वे देश के सबसे बड़े अखबर दैनिक भास्कर में नियमित रूप से आर्टिकल लिखते हैं। चेतन ने कहा कि मैं वो आर्टिकल इसलिए लिखता हूं ताकि देश की समस्याओं के प्रति भी यूथ को अवेयर कर सकूं। साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन में हो रही धांधली पर भी चेतन काफी गुस्से में दिखाई दिए। चेतन ने कहा कि बहुत ही जल्दी उनका यह गुस्सा मिडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचने वाला है। ऑन द स्पॉट चेतन ने इस विषय पर ज्यादा कुछ कहने से मना कर दिया(जतिन जैन,दैनिक भास्कर,गुड़गांव,8.8.2010)।

No comments:

Post a Comment

न मॉडरेशन की आशंका, न ब्लॉग स्वामी की स्वीकृति का इंतज़ार। लिखिए और तुरंत छपा देखिएः