स्वागत

Sunday, August 8, 2010

अमेरिकी विश्वविद्यालय में भोजपुरी सिनेमा पर शोध

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भोजपुरी प्रेम की खबर के बाद अब भोजपुरी भाषियों के लिए एक और खुशी है। अमेरिकी विश्र्वविद्यालय में अब भोजपुरी सिनेमा पर शोध कार्य हो रहा है। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार मनोज तिवारी मृदुल ने जागरण से दूरभाष पर बातचीत में बताया कि भोजपुरी सिनेमा पर अमेरिका के फिलाडेलफिया विश्र्वविद्यालय में डाक्ट्रेट के लिए 26 वर्षीया कैथरीन हार्डी ने भोजपुरी सिनेमा को अपने शोध का विषय चुना है। कैथरीन हार्डी का भोजपुरी फिल्मों से परिचय कुछ साल पहले तब हुआ, जब वह भारत घूमने के लिए आयी थी। वाराणसी की गलियों में कैथरीन ने लोक गायकों के गाने सुने और कुछ वीडियो भी देखे। भोजपुरी सिनेमा पर शोध करने के पूर्व वह भारत आयी और भोजपुरी और हिन्दी भाषा सीखी। मनोज ने बताया कि कैथरीन उनके मुम्बई स्थित कार्यालय में आयी और भोजपुरी सिनेमा से संबंधित उसने कई सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा पर अमेरिकी विश्र्वविद्यालय में शोध किया जाना भोजपुरिया समाज के लिए गर्व की बात है(दैनिक जागरण,लखनऊ,8.8.2010)।

No comments:

Post a Comment

न मॉडरेशन की आशंका, न ब्लॉग स्वामी की स्वीकृति का इंतज़ार। लिखिए और तुरंत छपा देखिएः