स्वागत

Monday, October 25, 2010

तीन टाकीजों में कल से छत्तीसगढ़ी फिल्में मुफ्त

के 10वें स्थापना वर्ष पर राज्य शासन छत्तीसगढ़ी फिल्मोत्सव का आयोजन कर रहा है। 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रोजाना छत्तीसगढ़ी फिल्में मुफ्त दिखाई जाएंगी। शहर की तीन टाकीजों में इनका प्रदर्शन होगा। इसमें से एक टाकीज में रोजाना चार शो निशुल्क चलेंगे।

सप्ताह भर में कुल 36 सदाबहार फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग ने इसका आयोजन किया है। मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह और संस्कृति मंत्री के मार्गदर्शन में इनका प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रभात टाकीज में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक कुल 28 फिल्में दिखाई जाएंगी। सातों दिन रोजाना चार शो दिखाए जाएंगे।

राज टाकीज में रोज सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक छत्तीसगढ़ी फिल्म दिखाई जाएगी। श्याम टाकीज में 26 अक्टूबर को 9.30 से 12 बजे तक एक फिल्म का प्रदर्शन होगा। वहां मोर छइहां भुइयां फिल्म दिखाई जाएगी।

संस्कृति विभाग के आयुक्त के मुताबिक दर्शकों को फिल्में मुफ्त दिखाई जाएंगी। प्रदेश में फिल्म उद्योग फल-फूल रहा है। यहां के कलाकारों को इनके माध्यम से रोजगार और अवसर मिल रहा है। इसे प्रोत्साहित करने के लिए फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है(दैनिक भास्कर,रायपुर,25.10.2010)।

No comments:

Post a Comment

न मॉडरेशन की आशंका, न ब्लॉग स्वामी की स्वीकृति का इंतज़ार। लिखिए और तुरंत छपा देखिएः